
Reporter Chandrakanta
हरिद्वार। जटवाड़ा पुल मंडी रोड, वार्ड नंबर 60 हरी लोक कॉलोनी में रविवार को मिथिला एकता मंच के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संगठन ने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाते हुए गरीब कन्याओं के दहेज मुक्त विवाह कराने का संकल्प लिया।
कार्यालय उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार महापौर किरण जैसल, समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग, परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश, जिला महामंत्री आशु चौधरी और हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपम रावत शामिल हुए।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि मिथिला एकता मंच की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है। दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास प्रेरणादायक है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में गरीब कन्याओं के विवाह हेतु किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर वे तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस मौके पर मंच के पदाधिकारी सचिन चौधरी, गोपाल झा, सागर झा, चंद्रशेखर चौधरी, नरेश झा, सूर्य नारायण झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आए हुए मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।







