Download Our App

छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की मासिक बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्टर चद्रकांता

छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए।

बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट की संयोजिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबीता योगाचार्य ने की। उन्होंने उपस्थित बहनों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने महिलाओं की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित रहकर ही महिला शक्ति समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकती है।

इस अवसर पर यूथ संयोजक आरती मेहता, जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा, सचिव सविता सैनी, उपाध्यक्ष संगीता सैनी, जिला मंत्री दीपा सैनी, जिला मंत्री नीतू शर्मा एवं मीडिया प्रभारी सोरभ सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में भविष्य की कार्ययोजना पर सहमति बनी और सामाजिक उत्थान के लिए संगठन के प्रयासों को और गति देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..