Download Our App

सास और पत्नी को जिंदा जलाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

UP के सहारनपुर जिले के जनकपुरी कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा धाम कॉलोनी में दर्दनाक घटना।मिली जानकारी के अनुसार शामली जिले के नितिन कुमार की शादी कृष्णधाम कालोनी की रहने वाली रितिका (18) से भागकर शादी की थी। नितिन ने अपनी पत्नी को अपने घर ले जाने को कहा तो उसकी सास पायल (45) ने इससे इंकार कर दिया। जिसके बाद काफी विवाद हुआ।शनिवार सुबह करीब चार बजे नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। जिससे नितिन की सास पायल और पत्नी रितिका गम्भीर रूप से झुलस गई। आग में जलने से पायल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रितिका को अस्पताल में भर्ती कराया।लगभग 80% झुलसी रितिका ने बताया की 6 महीने पहले दोनों ने भागकर शादी की थी। अभी मुझे कोई संतान नहीं है। पति का प्रेम-प्रसंग किसी अन्य महिला के साथ चल रहा है। इस वजह से सितंबर में मैं मायके आ गई। मुझे ले जाने के लिए मेरा पति बार-बार कॉल कर रहा थालेकिन, मैं ससुराल नहीं गई। करीब 10 दिन पहले नितिन मेरे पास अपनी ससुराल आ गया। और साथ चलने के लिए काफी झगड़ा हुआ। अगले दिन सुबह नितिन ने अपनी कार से पेट्रोल निकालकर जिंदा जला दिया।आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक पायल 7 माह की गर्भवती थी। उसका पति किसी मामले में हरियाणा में जेल में बंद है। 3 नवंबर को पति को जेल से छूटकर आना था। इस वजह से रितिका 3 नवंबर या उसके बाद ससुराल जाने की बात कह रही थी।एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवक की सास पायल की मौत हो गई है। आरोपी की पत्नी की हालत गम्भीर है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी नितिन की तलाश की जा रही है जल्दी उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..