Download Our App

अंडर 7 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में नक्ष चौहान, अदिति बने चैंपियन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश सिंह कि रिपोर्ट

उत्तराखंड राज्य स्तर पर 7 शतरंज प्रतियोगिता 2025 रुद्रपुर में बालक वर्ग में हरिद्वार के नक्ष चौहान ने व बालिका वर्ग में नैनीताल की अदिति सिंह बिष्ट चैंपियन बने मुख्य अतिथि रही भारतीय इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर की प्रधानाचार्य ने विजय खिलाड़ियों को चैंपियन ट्रॉफी नगर पुरस्कार प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सोमवार को देवभूमि चेस एसोसिएशन द्वारा 19वीं उत्तराखंड राज्य स्तर पर अंडर 7 शतरंज प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच के बाद बालक वर्ग में हरिद्वार के नक्ष चौहान ने चार में से चार अंक अर्जित कर प्रथम स्थान व देहरादून किआन सिंघल ने चार में से तीन अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग में नैनीताल की अदिति सिंह बिष्ट ने चार में से दो अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया देहरादून की ईशगुन कौर ने चार में से 1.5 अंक प्राप्त अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया देवभूमि के संगठन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि दोनों वर्गों में प्रथम व आदित्य खिलाड़ी 1 जून से 5 जून को उड़ीसा के खोधा में अंडर 7 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे के अर्बिटर सिंह (आई) के द्वारा प्रतियोगिता के मैच संपन्न कराए गए।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..