…दिनांक 10 दिसंबर 2021 को एआईसीसी द्वारा नामित पवन सिंह राठौर जी को उत्तराखंड के आगामी चुनाव को मध्य नजर रखते हुए घोषणा पत्र के बिंदुओं को तैयार करने हेतु उत्तराखंड में नामित किया गया। उपरोक्त एजेंडे पर पवन सिंह राठौड़ जी एवं उनकी टीम इंटक कार्यालय सेक्टर 3 भेल रानीपुर पर पहुंची। टीम को घोषणा पत्र में सम्मिलित किए जाने वाले तमाम बिंदुओं लिखित रूप में दिए जाने के साथ-साथ सार्वजनिक उपक्रम बीएचईएल को निजीकरण से बचाने के लिए आवाज उठाने हेतु श्री राहुल गांधी जी को प्रेषित एक पत्र सौंपा गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह चौहान जी ने बताया जिसको 16 दिसंबर 2021 को देहरादून में होने वाली राहुल जी की रैली में मुख्य रूप से उठाया जाएगा।








