Download Our App

ओडीओपी जनजातीय शिल्प ट्राइबल क्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शनी का हुआ आगाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

.ओडीओपी जनजातीय शिल्प ट्राइबल क्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शनी का हुआ आगाज
मो. तलहा हसन खान।
लखीमपुर खीरी। विकास भवन में शनिवार को तीन दिवसीय ओडीओपी जनजातीय शिल्प ट्राइबल क्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शनी का आगाज हुआ। जिसका शुभारंभ डीएम की धर्मपत्नी एवं जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती अल्पना सिंह ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह एडीएम संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने ना केवल जनजातीय शिल्प ट्राईबल क्राफ्ट उत्पादों की भरसक प्रशंसा की बल्कि उन्हें स्वयं क्रय भी किया। उन्होंने सभी चार स्टालों का भ्रमण करके उत्पाद निर्माता महिलाओं का उत्साहवर्धन करके उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उत्पाद निर्माता आरती राना से उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्ची सामग्री, उत्पादन में लगने वाले समय के विषय में जानकारी ली। वह जल्द ही उनके क्षेत्रों में आकर उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..