Download Our App

दिनांक 16.8.24 को भारतीय जागरूकता समिति ने ए टी सी हरिद्वार एम् जिला विधिक प्राधिकरण के साथ मिलकर एस एम् पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रधानसंपादक महेश सिंह

रिपोर्टर बबीता

आज दिनांक 16.8.24 को भारतीय जागरूकता समिति ने ए टी सी हरिद्वार एम् जिला विधिक प्राधिकरण के साथ मिलकर एस एम् पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमे बच्चो को ड्रग्स, ट्राफिक, साइबर लॉ एम् जिला विधिक प्राधिकरण के बारे में जागरूक किया गया जिसमे मुख्य अथिति जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, हाई कोर्ट के अधिवक्ता एम् समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी, इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह, एस आई संजय गौर, समिति के मार्गदर्शक विजेंच्र पालीवाल, विनोद कुमार एक्स चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमिटी उपस्थित रहेI

 

कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रशासन द्वारा किया गया स्कूल के प्रिन्सिपल श्री रमनीक शाह सूद, वाइस प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने समिति के प्रयासों की सरहना की ओर कहा की समय समय पर हर स्कूल में ऐसे प्रोग्राम होने चाहिएI

समिति के अध्यक्ष एम् हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बच्चो को बताया की समाज में साइबर अपराध एम् ड्रग्स का व्यापार बड़ी तेजी के साथ बड रहे है जिसमे पूरा परिवार बर्बाद हो रहा है जहा एक ओर साइबर अपराधी लोगो को अपनों की आवाज निकाल कर अपनों को आई डी बना कर लोगो से भारी भरकम पैसे ठग रहे है ओर otp मांग कर, लिंक भेज कर लोगो के अकाउंट खाली कर रहे है जससे समाज को आर्थिक नुकसान हो रहा है मिगलानी ने बताया साइबर अपराध होने पर तुरंत सम्बंधित खाते को बन्द कराये ओर तुरंत साइबर सेल को सूचित करे ताकि आपके पैसे को रोका जा सके देरी होने पर पैसे को वापिस रिकवर करने में परेशानी आ सकती हैI मिगलानी ने ड्रग्स पर बताया की ड्रग्स आपके नर्वस सिस्टम को ख़राब करता है ओर ड्रग्स बेचने, खरीदना, ओर इस्तेमाल करना क़ानूनी जुर्म है जिसमे लोगो को उम्र कैद हो सकती हैI

डिप्टी कमांडेंट अरुणा भारती के तत्वाधान में आये इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह एम् एस आई संजय गौर ने नये कानून बी एन एस, बी एन एस एस के बारे में विस्तार पूर्वक बच्चो को बताया उन्होंने बताया की ये कानून 1 जुलाई 2024 से प्रभावी रूप से लागु हो गये है अब इन कानून के तहत ही मुक़दमे दर्ज हो रहे हैI ये कानून समाज के हितो के लिये हैI

समिति में मार्गदर्शक विजेंद्र पालीवाल ने बच्चो को सामाजिक दृष्टिकोण से बच्चो को समझाया की वो किसी से कम नहीं है वो समाज को नई दिशा देने में सक्षम है आज हर वर्ग में बच्चो का महत्पूर्ण योगदान है बच्चो समाज का भविष्य है समाज को संभालना बच्चो की जिमेदारी हैI

जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, ने बच्चों को विधिक प्राधिकरण के कार्यशाली के बारे में जानकारी की ओर धारा 12 अ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया की कोन कोन लोग प्राधिकरण से लाभ ले सकते है उन्होंने बच्चो को 1930 साइबर अपराध के लिये, 1090 महिलो के लिये, 112 पुलिस एम आदि के लिये, 15100 राष्टीय विधिक प्राधिकरण के लिये आदि हेल्प लाइन न० के बारे में विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने बच्चो को नियमो का पालन करने को कहा ओर बच्चियों को बताया की समय रहते अपराध की सुचना पुलिस 1090 एम् 112 पर दे उनकी पहचान को गुप्त रखा जायेगा पुलिस आपकी मित्र है साइबर अपराध के लिये आपकी जागरूकता जरुरी है, अपने फेसबुक, एम् अन्य सोशल साईट को पब्लिक न कर के प्राइवेट करेI

विनोद कुमार एक्स चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने बच्चो को बताया की बच्चो के अपराध में JJACT के तहत कार्यवाही की जाती है ओर बच्चो को बाल सुधार ग्रह भेजा जाता है इसलिये अपराध की तरफ न जा कर अपना भवष्य की ओर फोकस करे ग

कार्यक्रम में स्कूल के अंकित सरोहा, राहुल कुमार, सोनिका गुलाटी, अंशुल चौधरी ने कार्यक्रम को संचालित करने में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाई जिसका समिति धन्यवाद करती हैI

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..