Download Our App

विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आज देहरादून में संपन्न … (देहरादून से भरत सिंह रावत निष्पक्ष कि रिर्पोट))

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रधान संपादक महेश सिह

विद्या भारती उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ

——————————–

देहरादून से भरत सिंह रावत निष्पक्ष

देहरादून सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धरमपुर में मुख्यमंत्री धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की गरिमामयी में उपस्थिति में विद्या भारती उत्तराखंड द्वारा आयोजित सरस्वती विद्या मंदिरों के बोर्ड परीक्षा में 25 वीं रैंक तक स्थान प्राप्त प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ ।  131 प्रतिभावान बच्चों को मुख्यमंत्री धामी एवं शिक्षा मंत्री रावत के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें 54 हाईस्कूल एवं 77 इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के प्रतिभावान छात्र सम्मिलित थे ।

कार्यक्रम में विद्या भारती उत्तराखंड के सभी पदाधिकारी एवं देहरादून जनपद विद्या मंदिर स्कूल के सभी प्रधानाचार्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment