
रिपोर्टर राहुल शर्मा
खबर तहसील हरिद्वार से है जहां आज दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष महिपाल सिंह ने प्रेस वार्ता बुलाकर बताया तहसील परिषद में अनजान लोगों की काफी आवा जाहि हो रही है जो कभी भी सुरक्षा दृष्टि से घातक हो सकती है उन्होंने बताया कि बाहरी व्यक्ति आकर तहसील के के कामों में दलाली करके लोगों को गुमराह करते हैं जिससे यहां के दस्तावेज लेखक बदनाम हो रहे हैं, चैंबरों के सामने कुछ अवैध स्थान पर दस्तावेज व एडवोकेटों ने कब्जा कर लिया है अध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन उन्हें उनके द्वारा आवंटित की गई जगह में निर्धारित कर उन्हें वहां बैठाया जाए। और सभी बाहरी लोगों का सत्यापन कराया जाए। ताकि कार्य प्रणाली विधि रूप से तरीके से सुचारू रूप से जारी रह सके।






