Download Our App

सरकार के विरुद्ध पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का धरना प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य जी एवं उनके पुत्र विधायक श्री संजीव आर्य जी के साथ बाजपुर में हुए जानलेवा हमले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास देहरादून पर जबरदस्त धरना एवं प्रदर्शन कर प्रदेश की भाजपा सरकार को चेतावनी देने का काम करते हुए तत्काल प्रभाव से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का का दबाव बनाया गया और शीघ्र कार्रवाई ना होने पर बड़े से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह जी, प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव जी, सह प्रभारी श्रीमती दीपिका पांडे जी एवम कई विधायक गणों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा लाइसेंस प्राप्त लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थान से हटाए जाने के विरोध में संजय चोपड़ा की अगवाई में लघु व्यापारियों ने किया सभा का आयोजन…