Download Our App

ब्रह्मपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर फिर उठे सवाल, “कार्रवाई दिखावटी, हर साल दोहराई जाती है स्थिति”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार | उदय उत्तराखंड न्यूज़(रिपोर्टर विकास सिखवाल )

 

वार्ड नंबर 9 ब्रह्मपुरी में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम हर साल अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद वही भूमि फिर से अतिक्रमित हो जाती है।

 

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह स्थिति नगर निगम की लापरवाही और राजनीतिक दबाव में काम करने की ओर इशारा करती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि एक गरीब व्यक्ति का छोटा सा खोखा हटाकर प्रशासन आखिर क्या हासिल कर रहा है, जबकि उसी स्थान के ठीक सामने सैकड़ों अन्य अवैध खोखे खुलेआम संचालित हो रहे हैं।

 

लोगों का आरोप है कि प्रशासन को ये अतिक्रमण नजर क्यों नहीं आते, जिससे कार्रवाई की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

वहीं जनता ने चेतावनी दी है कि अब अतिक्रमण हटाने से पहले नगर निगम को व्यवस्थित रूप से व्यापारियों को वैकल्पिक स्थान या खोखे आवंटित करने चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

इस पूरे मामले में पार्षद सोहित सेठी की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं और जनता उनके रुख पर जवाब चाहती है।

(क्राइम रिपोर्टर विकास सिखवाल)

👉 अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस आक्रोश को गंभीरता से लेता है या फिर यह अभियान भी पहले की तरह सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा।

Leave a Comment

अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा लाइसेंस प्राप्त लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थान से हटाए जाने के विरोध में संजय चोपड़ा की अगवाई में लघु व्यापारियों ने किया सभा का आयोजन…