Download Our App

RAILWAYकाठगोदाम और इज्जतनगर से मुंबई जाने वाली ट्रेन अब वलसाड में भी रुकेगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बरेली। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल (09075/09076) और 09005/09006 बान्द्रा टर्मिनस-इज्जतनगर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का वलसाड स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया है।पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की ओर से बताया गया है कि मुम्बई सेन्ट्रल से 26 अक्टूबर से चलने वाली 09075 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी 13.45 बजे वलसाड स्टेशन पहुँच कर 13.47 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार काठगोदाम से 27 अक्टूबर, 2022 से चलने वाली 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी 17.50 बजे वलसाड स्टेशन पहुँच कर 17.52 बजे प्रस्थान करेगी।इसी प्रकार बान्द्रा टर्मिनस से 23 अक्टूबर, 2022 से चल रही 09005 बान्द्रा टर्मिनस-इज्जतनगर विशेष गाड़ी 12.50 बजे वलसाड स्टेशन पहुँच कर 12.52 बजे प्रस्थान कर रही है। इसी प्रकार इज्जतनगर से 24 अक्टूबर, 2022 से चल रही 09006 इज्जतनगर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 00.35 बजे वलसाड स्टेशन पहुँच कर 00.37 बजे प्रस्थान कर रही है।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..