


आज निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह महाराज जी एवं संत जोध सिंह महाराज जी ने राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और राष्ट्रीय स्तरीय कला प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर एन. जी. ए. के छात्र अखिल श्रेष्ठा (कक्षा 12) को सम्मानित किया इस अवसर पर महाराज जी ने अखिल को अपना आशीर्वाद देकर पुरस्कृत किया साथ ही स्कूल प्रधानाचार्या डॉ सुनीता शर्मा और हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अमृतपाल डंग ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्कूल कला प्रशिक्षिका निकिता उनियाल और छात्र अखिल को आगामी राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी । डॉ सुनीता जी ने कहा कि हमें अखिल पर गर्व है । पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिव एक्टिविटी का भी हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहता है और ऐसी ही गतिविधियों से विद्यार्थी का चौमुखी विकास होता है।
निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी की कला प्रशिक्षिका निकिता उनियाल ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल तपोवन देहरादून द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, 8 जनवरी 2022 को परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 15 वर्ष से लेकर 29 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता की थीम में किसी एक विषय को चुनकर एक निर्धारित समय में उसे पूरा करना था । इस अवसर पर निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी से अखिल श्रेष्ठा कक्षा 12 ने प्रथम स्थान प्राप्त करके एवं राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता पांडिचेरी के लिए चयनित होकर स्कूल के साथ-साथ समस्त उत्तराखंड का नाम रोशन किया ।
प्रतियोगिता में शानदार चित्रकारी प्रदर्शित करके अखिल श्रेष्टा का चयन पांडिचेरी में होने वाली राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है ।
इस अवसर पर निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अखिल के शानदार चित्रकारी प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य, जिला, नगर एवं स्कूल का नाम रोशन करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।





