Download Our App

हरिद्वार के विख्यात अधिवक्ता चंद्रशेखर बने हिंदू महासभा के विधिक सलाहकार…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश कुमार सिंह (प्रधान संपादक )

हरिद्वार के अधिवक्ता चंद्रशेखर को अखिल भारत हिंदू महासभा का अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी ने दी।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता चंद्रशेखर अब संगठन के सभी विधिक मामलों में उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय में पैरवी करेंगे। संगठन के केंद्रीय कार्यालय हिंदू महासभा भवन से जुड़े कानूनी कार्यों की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिवक्ता चंद्रशेखर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं कुशलता के साथ करेंगे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..