Download Our App

रालोद हरिद्वार द्वारा स्वर्ग0 चौधरी अजीतसिंह जी की 83 वी जयन्ती मना पुष्पांजलि अर्पित की गई ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रालोद हरिद्वार द्वारा स्वर्ग0 चौधरी अजीतसिंह जी की 83 वी जयन्ती मना पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा चौधरी अजित सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। उनका जन्म 12 फरवरी, 1939 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था।
लोकप्रिय जाट नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके अजीत सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय और आईआईटी खड़गपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा ग्रहण की थी। उनके परिवार में पत्नी राधिका सिंह और दो बच्चे हैं।
चौधरी अजीतसिंह जी 9 बार सांसद रहे व की मन्त्रालयो के केबीनेट मंत्री के रूप में कार्य किया आज वो हमारे बीच नही है लेकिन उनके किसानों, मजदूरों , कर्मचारियों के लिए किए गए योग दान को भुलाया नही जा सकता।
उनके स्मरण आज भी हमारे बीच उनको जिन्दा किये हुए है,मैंने उत्तराखण्ड में उनकी कई जनसभाओं, कार्यक्रमो में सभा का संचालन किया उनका आशीर्वाद समय समय पर मिलता रहता था जो हमेशा हमारे साथ रहेगा।
जिला अध्यक्ष मोरध्वज सिंह ने कहा कि आज हम उनकी 83 वी जयन्ति मना रहे हैं उन्होंने गरीबो, कमरों, किसानों की लड़ाई अंतिम समय तक लड़ी ,उन्होंने हिन्दू / मुसलमानों की खाई जो 2012 में कुछ विघटन कारी ताकतों ने पैदा कर दी थी उन्हें भरने कस कार्य किया इसी विचारधारा को लेकर उन्होंने 2019 में मुजफ्फरनगर से सांसद का चुनाव लड़ा जब कि वो चुनाव नही जीत पाये।
अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी भी मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य रहे थे।
चौधरी जयंतसिंह जी चौधरी अजीतसिंह जी के देहांत के बाद अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को सपा के साथ प्रथम चुनाव लड़ा रहे है।
इस अवसर पर श्री अनिल राठी उर्फ पोपिन राठी , राजेन्द्र कुमार राठी, मनोज कुमार राणा ,कृष्णकुमार पुनिया, योगेन्दर सिंह राणा, वेद पाल सिंह, बच्चन सिंह ,बालियान , बिजेन्द्र सिंह, फेरुप्रजापति, राजकुमार पण्डित, ऋषिपाल सिंह, सन्दीप मलिक,हरप्रीत, बिट्टू सिंह आदि आदि शामिल रहें।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..