
महेश सिंह की रिपोर्ट
साबिर फरीदी विकास समिति ने ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी में दरगाह नौ गजें बाबा पर पर्यावरण व हरियाली के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे अशोक गुलाब चांदनी बोगन वीलिया आदि निशुल्क पौधारोपण किया अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने कहा कि समय-समय पर हर ग्रामवासी को एक-एक पौधा जीवन में जरूर लगाना चाहिए जिससे स्वच्छ पर्यावरण और हरियाली को बनाया जा सके इस अवसर पर उप सचिव मेहरबान सदस्य डॉक्टर मजहर हसन अतिया साबरी सादिया सना नाजिम इसरार शरीफ इंतजार व अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे।




