
इस अवसर पर नवनियुक्त उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता संजय चोपड़ा ने कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कांग्रेस सेवा दल की विचारधारा को जन जन तक पहुंचा कर अपनी सच्ची निष्ठा के साथ एक सच्चे सेवक के रूप में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी द्वारा जो भरोसा मुझ पर जताया गया है उस विश्वास को हमेशा जनता के समर्पण भाव को दृष्टिगत कार्य करता रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा भारतवर्ष में कांग्रेस सेवा दल का एक अपना मुकाम है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा कांग्रेस सेवा दल को नई ऊंचाइयों के कीर्तिमान स्थापित करने के लिए महा अभियान चलाकर कार्य किए जाते रहे हैं।
पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा को कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस पार्टी का आभार प्रकट करते सामाजिक कार्यकर्ताओं में राजेंद्र पाल, मनोज मंडल, जय सिंह बिष्ट, मोहनलाल, राजेश खुराना, कुंवर सिंह मंडवाल, संजय बंसल, राजेश अरोड़ा, गौरव कालरा, आशीष चंद्रा, अनीश अरोड़ा’ संजय भारद्वाज, प्रभात चौधरी, बिरेंद्र कुमार, नईम सलमानी, तस्लीम अहमद, यामीन अंसारी, अकरम चंदन सिंह रावत, आर एस रतूड़ी, गोपाल बिष्ट, ओमप्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।





