
रिपोर्टर चद्रकांता
अम्बाला शहर श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम नगर खेड़ा मोती नगर में आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज जी की उपस्थिति में सुंदर कांड पाठ सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ!कार्यक्रम के मनोरथी रामबिहारी मिश्रा थे भक्तों ने सस्वर मानस के सुंदर कांड का पाठ किया!इस अवसर पर प्रेमनाथ मिश्रा, राकेश जैन, सुरेन्द्र शर्मा व रामबिहारी मिश्रा ने आचार्य जी के छत्तीसगढ़ भागवत कार्यक्रम के बारे में बताए कि छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में दो जगह भागवत सप्ताह अमर कथा कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ! कार्यक्रम दोनों समय 3–3 घंटे कथा होती रही! सभी भक्तों के लिए दोपहर व रात्रि में भोजन प्रसाद की व्यवस्था थी! महाराज जी की कथा शैली से भक्त लोग काफी प्रभावित थे! बहुत ही सरल भाषा शैली में कथा कहे!रामबिहारी मिश्रा ने आचार्य जी की उपस्थिति में रामप्रसाद तिवारी प्रधान श्री सनातन प्रचार मंडल, कोषाध्यक्ष तीर्थराज शुक्ला,शिवशंकर चौरसिया प्रधान श्री राधे श्याम ठाकुर परिवार सेवा समिति, राकेश जैन सेवा समिति, प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा,संजीव कबीर, राजीव वर्मा को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया!प्रेमनाथ मिश्रा ने इस अवसर पर सुंदर भजन गाया! अंत में आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया!कार्यक्रम में अमित मिश्रा, राजेश कुमार, नरेन्द्र कुमार नागी,सीमा वर्मा, यशोदा रानी, सरोज बाला, रीना पोसवाल, कामता कटारिया, सन्नी, नोखी बाबा, चंदर,किरणबाला, अरोड़ा जी उपस्थित थे!





