
इस अवसर पर मनोज सैनी ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी बनाती है तो उनकी प्राथमिकताओं में सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, पीने के लिये स्वच्छ पेयजल व युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध् कराना होगा। क्षेत्र में उद्योगों का विकास कराना व नये उद्योग स्थापित कराने के प्रयास के साथ प्रत्येक गांव को अत्याधुनिक संचार सुविधाओं से लैस कराना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण विधनसभा क्षेत्र के सभी गांव को मुख्य सड़क से जोडने का काम किया जाएगा।
ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध् कराना भी उनकी प्राथमिकता शामिल है। साथ ही ग्राम सभा की खाली पड़ी जमीन को नियोजित विकास और अधिक से अधिक उपयोगी बनाया जाएगा। प्रत्येक गांव में सीसी कैमरे व स्ट्रीट लाईट प्राथमिकता के तौर पर लगवाना जाएगा। इतना ही नहीं क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कराना व छात्राओं की उच्च शिक्षा हेतु डिग्री काॅलेज की स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि श्रीमती पार्वती नेगी, श्रीमति धनकुमारी, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती सरोज गुप्ता, विनोद सैनी, राजेन्द्र गुप्ता, महिपाल सैनी, नहार सिंह यादव, मुकुल कुमार, अंशुल, गगन, तेजस्वी गुप्ता, जतिन सैनी, सूरज नेगी, राजा कुमार, निखिल गुप्ता, अंकित, सचिन, आदित्य, जाॅनी, आशीष बक्शी, अनिल कुमार, लक्की कुमार, सूरज सैनी, पंकज सैनी, सुनील मिश्रा, भगवान दास आदि उपस्थित रहे।





