हरिद्वार / बहादराबाद स्थित नहर पटरी के पास सीसवाल धाम शिव कांवड़ सेवा समिति मंडी आदमपुर हिसार द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का विधायक रवि बहादुर ने उद्घाटन किया।
लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ बहादराबाद स्थित नहर पटरी के पास सीसवाल धाम शिव कांवड़ सेवा समिति मंडी आदमपुर हिसार द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का विधायक रवि बहादुर ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करने का सौभाग्य बहुत मुश्किल से मिलता है। उन्होंने कहा कि 10 दिनों तक धर्मनगरी शिवमय हो जायेगी। दो वर्ष से कांवड़ यात्रा बंद थी। इस बार कांवड़ यात्रा के खुलने से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। सभी को मिलजुलकर कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए। समिति अध्यक्ष घीसाराम खादरिया ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से लगातार कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। रोजाना हजारों की संख्या में कांवड़ियों को शुद्ध देसी घी का भोजन प्रसाद वितरित किया जाता है। 11 दिन लगातार इसी प्रकार से कांवड़ियों की सेवा दिन रात होती है। सीसवाल धाम हिसार हरियाणा में प्राचीन मंदिर है जिसकी समिति के सदस्य मिलजुलकर भंडारे शिविर का आयोजन करते हैं। इस अवसर पर तरसेम गोयल, हनुमान गोयल, रामधारी गोयल, संदीप शर्मा, सुभाष अग्रवाल, लज्जाराम शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, कर्मवीर तोमर, प्रीतम पाल चौहान, जोनी राजौर, सागर बेनवाल आदि उपस्थित थे।