Download Our App

स्नेहल संधियान ने विज्ञान वर्ग (पीसीबी) में 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि एडवोकेट नितिन कश्यप की भतीजी स्नेहल संधियान ने विज्ञान वर्ग (पीसीबी) में 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। स्नेहल की इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।

स्नेहल संधियान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने चाचा एडवोकेट नितिन कश्यप को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की ताकत दी। उन्होंने बताया कि कठिन समय में चाचा का सहयोग और उत्साहवर्धन उनकी पढ़ाई में काफी मददगार साबित हुआ।

 

स्नेहल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने अध्यापकों और परिवार को भी दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के विशेष मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और अनुशासन के कारण ही यह सफलता संभव हो पाई है।

 

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने स्नेहल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं परिवारजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

Leave a Comment

हरिद्वार/नैनीताल। बहुचर्चित केशव थलवाल प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है। हरिद्वार के अधिवक्ता मयंक त्यागी द्वारा उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए अगली सुनवाई के लिए 08 मई 2026 की तिथि निर्धारित की है।