Download Our App

भागीरथ बिंदु पर हो रहे कार्य की लेटलतीफी से जनमानस परेशान – सुनील सेठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चौ.महेश सिंह👉भागीरथ बिंदु पर हो रहे कार्य की लेटलतीफी से जनमानस परेशान – सुनील सेठी
उतरी हरिद्वार में पेयजल संकट, दाहसंस्कार वाले हो रहे परेशान, मछलियां विलुप्त, घाटों पर कार्य करने वाले बेरोजगार मौके पर उपस्तिथ सिचाई विभाग जे ई एवं सुपरवाइजर ने 1 हफ्ते में कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वाशन।। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने भगीरथ बिंदु पर हो रहे कार्य की लेटलतीफी के कारण आमजनमानस को हो रही परेशानियों को लेकर जे ई सुपरवाइजर से मोके पर पोहचकर वार्ता की एवं सिचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कार्य में तेजी लाने की मांग की। सेठी ने बताया कि पिछले लगभग तीन माह से ये कार्य हो रहा है पहले सिचाई विभाग के अधिकारियों ने जल्दी कार्य पूरा करने एवं जनमानस को कोई परेशानी न हो इसके लिए आश्वाशन दिया था लेकिन लगातार कार्य में हो रही देरी की वजह से अब पानी की सप्लाई पर भी प्रभाव पड़ रहा है पिछले 3 दिन से उतरी हरिद्वार एवं कई इलाकों में पानी की कमी का कारण जलसंस्थान के अधिकारी कार्य की लेटलतीफी को बता रहे है वही दूसरी तरफ श्मशान घाट पर जल न होने की वजह से दाहसंस्कार करने वाले लोगो को भी परेशानी उठानी पड़ रही है सिचाई विभाग की लेटलतीफी ओर बिना जल निकासी की व्यवस्था के कारण लाखो मछलियां भी मर गई एवं उतरी हरिद्वार के घाटों पर व्यापार कर अपनी आजीविका चलाने वाले भी सीजन शुरू होने पर भी खाली बैठे है इन सभी समस्याओं को लेकर आज उच्च अधिकारियों से भी वार्ता हुई है जिसमे उन्होंने एक सप्ताह का समय कार्य पूर्ण करने का दिया है अगर समय से कार्य विलंब होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जितेंद्र चौरसिया, विनोद गिरी, श्याम कुमार, एस एन तिवारी, राजेश सुखीजा, नाथीराम उपस्तिथ रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..