Download Our App

जगह जगह कई विभागों द्वारा हो रहे अनियोजित कार्यों से खुदी सड़के बरसात में जनता के लिए बन रही जानलेवा- सुनील सेठी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री पोर्टल सहित हरिद्वार जिला अधिकारी को पत्र लिख राष्ट्रीय पंजाबी महासभा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने की मांग विभागों को गढ्ढे भरने के साथ सड़को का जल्द निर्माण करने को किया जाए निर्देशित। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने उतरी हरिद्वार से लेकर भीमगोड़ा, जगजीत पुर सहित अन्य कई इलाक़ों में टूटी सड़के बड़े बड़े गड्ढे बरसाती कीचड़ पर चिंता जताते हुए लोगों के चोटिल होने स्कूली बच्चों के लिए परेशानी बनते कार्यों पर जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग मुख्यमंत्री से की । सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने का जिम्मेदार कुछ विभागों को बताते हुए सरकार के कार्यों को बदनाम करने वाला बताया क्योंकि कई विभागो ने उतरी हरिद्वार से लेकर जगजीत पुर तक कई जगह डेंजर जोन , कीचड़ स्पॉट बना कर जनता को बेहाल कर दिया है स्कूली बच्चों सहित राहगीरों दोपहिया वाहन चालकों का इन रास्तों से चलना जान के साथ खिलवाड़ करना साबित हो रहा है शांतिकुंज के पास हाइवे साइड रोड सर्विस लेन की हालत इतनी खराब है कि राहगीर रांग साइड चलने को मजबूर है जिससे दुर्घटनाएं हो रही है वहीं जगजीत पुर सहित भीमगोड़ा पर कीचड़ से चोटिल होना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की लेट लतीफी सहित अन्य विभागों की लापरवाही अब जनता पर भारी पड़ रही है। हरिद्वार जिला अधिकारी महोदय को भी पत्र प्रेषित कर इन विभागों से जल्द कार्य निपटाने की मांग की है आगे कावड़ यात्रा सर पर है उसमें परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी ऐसे विभागों पर सख्त कार्यवाही करते हुए जनता को राहत दिलवाने की मांग की है। मांग करने वालों में मुख्य रूप से सोनू चौधरी,हरिमोहन भारद्वाज, लाल जी, अमित अरोड़ा, आशीष अग्रवाल, राकेश सिंह, एस एन तिवारी, पावन पांडे, सचिन अग्रवाल, अमित सिंह, लक्की अनेजा, हरिमोहन सिंह रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..