
रिपोर्टर चद्रकांता……..शिवालिक नगर भेल स्थित छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की सभी बहनों ने R कलेक्टर पार्क में झूले का आनंद लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक वृक्षारोपण भी किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाॅ. बबीता योगाचार्य रहीं, जिन्होंने तीज महोत्सव के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तीज नारी शक्ति, आत्म-संयम और प्रेम का प्रतीक है।
मधु शर्मा ने ट्रस्ट के कार्यों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि संस्था समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है।

इस अवसर पर कई सम्मानित महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थीं:
निरू कौशिक, आरती मेहता, राधिका नागरथ, मनीषा सुरी, कविता, पूनम शर्मा, नितू शर्मा, मानसी शर्मा, संगीता सैनी, साक्षी शर्मा, साधना राघव, प्रीति परजापति, टविकंल शर्मा, दीपा, सविता, ममता, सीमा, रचना राघव, सविता, नीलम, स्नेहा, राजकुमारी, राजेश्वरी, अनुष्का सैनी, अनन्या सैनी और राघव प्रजापति।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ मिलकर तीज गीतों पर नृत्य किया और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
इस प्रकार यह तीज महोत्सव न केवल धार्मिक उल्लास का प्रतीक रहा, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी लेकर आया।




