संपादक-महेश सिंह रुड़की(रिपोर्ट -खुशबू मडिया) उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की की ओर से हरियाली तीज पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा के नेतृत्व में रुड़की के एक होटल में किया गया। रुड़की के रामनगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूजा नंदा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा ना सिर्फ पंजाबी समाज के लिए कार्य करती है अपितु यह सर्व समाज को लेकर सामाजिक सेवा के कार्य करती है। चाहे वह मेधावी छात्रों को सम्मानित करना है या नवजात कन्याओं को सेव गर्ल चाइल्ड मुहिम के तहत सम्मानित किया जाना हो। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हरिद्वार लोकायुक्त मिथिलेश तोमर रही। कार्यक्रम में रेखा निर्वाल ने सुंदर गीत गाए, कार्यक्रम का संचालन पूजा नंदा तथा अर्पणा सेठी ने संयुक्त रूप से किया। इसके साथ ही महिलाओं ने तीज के गीत गाए और तीज पूजा का महत्व भी बताया। वहीं रैंप पर किया गया कैटवॉक आकर्षण का केंद्र रहा। तीज की ड्रेस में सजी महिलाओं ने फैशन के जलवे बिखेरे। पूजा नंदा तथा पूनम छाबडा ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दीप्ति शर्मा ,आँचल त्यागी, दीक्षा,मधु, एकता शिल्पी सभी ने सुंदर नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर सामाजिक विषयों पर प्रश्न पूछ कर कुछ महिलाओं को पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में अच्छी प्रस्तुतीकरण करने पर तथा कार्यक्रम में विशेष योगदान करने पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के कोर कमेटी सदस्य प्रदीप सचदेवा,सरपरस्त हरि मोहन कपूर तथा पूर्व राज्य मंत्री श्री शोभाराम प्रजापति व भाजपा प्रदेश परवक्ता पवन तोमर द्वारा सम्मानित भी किया गया।




