
महेश सिंह (संपादक की कलम से)
घटना दिनांक 18 मई 2025 की है। हरिद्वार के भोपतवाला हाईवे पर शाम करीब 7 बजे एक बड़ी लापरवाही और अपराध का मामला सामने आया। फोटो में दिख रहे तीन युवक, अपने दो अन्य साथियों के साथ, बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट के दो मोटर साइकिलों पर ट्रिपल राइडिंग करते हुए ऋषिकेश की ओर से हाईवे पर आए ,इन युवकों ने लापरवाही और तेज रफ्तार में स्कूटी सवार दो लड़कियों को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों लड़कियां पेशे से वकील हैं और इस टक्कर में उन्हें गंभीर चोटें भी आईं। जब लड़कियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई तक की। पीड़िता ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, आरोपियों ने दोबारा स्कूटी को टक्कर मारी और हरिद्वार की ओर तेजी से भाग निकले।सवाल ये है कि आखिर शहर में बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट के ट्रिपल राइडिंग कर रहे ऐसे बदमाश बेखौफ क्यों घूम रहे हैं? और पुलिस की नजरों से कैसे बचते जा रहे हैं?यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।अब ज़रूरत है कि हरिद्वार पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी इस मामले की गंभीरता को समझें, और न केवल इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें, बल्कि शहर में बिना नंबर प्लेट और ट्रिपल राइडिंग जैसे खतरनाक चलन पर भी सख्ती से लगाम लगाएं।





