Download Our App

तंत्र के चक्कर में जल्लाद पिता ने दे दी बेटी की बलि, मौत से पहले दी ऐसी यातनाएं, जानकर रूह कांप जाएगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

क्या है मामलाघटना गुजरात के गिर सोमनाथ जिले की है। एक कारोबारी पर अपनी 14 साल की बेटी धीरज अकबरी को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया गया है। जांच में पता चला कि लड़की के पिता भावेश अकबरी और चाचा दिलीप ने तंत्र के लिए उसकी बलि दी थी। पिता और चाचा को शक था कि लड़की पर कोई दुष्टात्मा है।बुरी आत्मा से बचने के लिए पिता और चाचा ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया।जिस तरह से आरोपी ने लड़की को प्रताड़ित किया वह आपकी रूह कांप जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आरोपी पिता और चाचा ने मासूम धीरज को करीब दो घंटे तक आग के पास खड़ा रखा. इससे उसके शरीर पर छाले पड़ गए। इसके बावजूद आरोपित पिता ने बेटी को डंडे व तार से पीटा। आरोपी ने मासूम को गन्ने के खेत में भी रखा और उसके बालों को डंडे से बांध दिया ताकि वह हिल न सके। लड़की को खाना या पानी भी नहीं दिया गया। 3 दिनों तक प्रताड़ना जारी रही और आखिरकार 1 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।रात के अंधेरे में किया अंतिम संस्कारआरोपी ने कथित तौर पर तंत्र की मदद से लड़की को पुनर्जीवित करने की कोशिश की। आखिरकार आरोपी पिता भावेश और उसके भाई दिलीप ने अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया इस दौरान सिर्फ 5 करीबी रिश्तेदारों को बुलाकर बताया गया कि धीरज की मौत एक गंभीर संक्रामक बीमारी से हुई है. पुलिस को शक है कि तंत्र क्रिया के चलते आरोपियों ने अपनी बेटी की बलि दी है. पुलिस फिलहाल उस तांत्रिक की तलाश कर रही है जिसने भावेश और दिलीप को दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने के लिए कहा था।अब बच्ची के एक रिश्तेदार की शिकायत पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में पता चला है कि धैर्या अपनी मां और पिता के साथ सूरत में रहती थी लेकिन एक साल पहले धैर्या के पिता ने उसे गिर सोमनाथ जिले के अपने पैतृक गांव धावा में उसके चाचा और दादा-दादी के पास छोड़ दिया था. बच्ची की मां को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी. रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि पूछताछ में लड़की के चाचा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है लेकिन पिता बार-बार अपने बयान बदल रहा है. ऐसे में पुलिस अब साइकोलॉजिस्ट की मदद लेने पर विचार कर रही है.

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..