Download Our App

इतिहास विषय के होनहारों ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया ….(पंडित कपिल शर्मा “जौनसारी”)

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रधान संपादक महेश सिंह

बहादराबाद- उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के इतिहास विषय के विद्यार्थियों राजन कुमार और अर्पित सैनी का चयन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित जून,2024 की परीक्षा में जूनियर रिसर्च फैलोशिप(जे०आर०एफ०) पर हुआ है । ध्यातव्य है कि राजन कुमार ने विश्वविद्यालय से एम०ए० इतिहास विषय में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है ।राजन ने इससे पूर्व 4 बार नेट परीक्षा पास की है। वर्तमान में वह भारतीय रेलवे में कार्यरत है ।मुज़फ़्फ़राबाद, सहारनपुर निवासी अर्पित सैनी ने इतिहास विषय में सत्र 2023-24 सत्र में विश्वविद्यालय से एम० ए० की परीक्षा 71.10 % के साथ उत्तीर्ण की है ।इस अवसर पर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेशचन्द्र शास्त्री एवं कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी एवं विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० अजय परमार ने शुभकामनाएँ प्रेषित की है ।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..