Download Our App

आज विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग की चल रही संस्कार शालाओं की आचार्या बहनों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन गूगाल मंदिर प्रांगण में किया गया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  1. रिपोर्टर चद्रकांता

आज विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग की चल रही संस्कार शालाओं की आचार्या बहनों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन गूगाल मंदिर प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग की 15 चल रही संस्कार शालाओं की सभी आचार्या बहनों के साथ-साथ प्रांत सेवा टोली के प्रांत सेवा प्रमुख माननीय अनिल भारतीय जी, माननीय रवि जोशी जी, माननीय अरुण गुप्ता जी, रवि चौहान जी (जिला सह सेवा प्रमुख), और सौरभ सक्सेना जी (जिला सेवा टोली सदस्य) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके और आचार पद्धति का अनुसरण करते हुए की गई। इस प्रशिक्षण वर्ग में सभी आचार्या बहनों को संस्कार शालाओं में पढ़ाई जाने वाली आचार पद्धति का अभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आचार्या बहनों को प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर तरीके से संस्कार शालाओं में शिक्षा देने के लिए तैयार करना था।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..