
आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के जिला हरिद्वार जिला अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में एक अहम बैठ हुई बैठक सुमन नगर बहादराबाद हरिद्वार में रामायण पांडाल में हुई , आज संगठन द्वारा कुछ नई घोषणाएं की गई जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि राम नवमी के दिन भव्य कार्यक्रम कर ओर राजा राम के राज्य अभिषेक ओर नगर कीर्तन भ्रमण किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने सभी क्षेत्र वासियो का आहवान किया ओर बताया कि आने वाली हनुमान जयंती को धूम धाम से मनाया जाएगा। धीरवाली से माँगेराम सैनी रिटायर्ड स्टेनो हरिद्वार ओर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मान से सम्मानित मॉडर्न चिड्रन एकेडमी सुमननगर संस्थापक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मांगे राम सैनी ने लोगो को जागरूक कर शास्त्रों के बारे में बताया ओर संगठन का तन, मन, धन से सहयोग करने का प्रस्ताव रखा ।
इस मौके पर मौजूद प्रदेश उत्तराखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी को 14 मई के कार्यक्रम के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आहवान किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संदीप गुप्ता , राजेन्द्र मौर्य, , युवा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी, पवन गोस्वामी, अनिकेत सैनी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिंह , प्रीति देवी , नीरज चौहान , कालीचरण आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।





