Download Our App

आज महामना सेवा संस्थान हरिद्वार द्वारा मां सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद में पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संपादक -महेश सिंह
रिपोर्टर -उत्सव तोमर
आज महामना सेवा संस्थान हरिद्वार द्वारा मां सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद में पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में एंजेल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद ,मां सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद, आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट, और और विद्या विहार एकेडमी ज्वालापुर की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया अतिथियों द्वारा मालवीय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए इसके उपरांत मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए मालवीय जी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी बच्चों को दिखाई गई कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में हरिगोपाल शास्त्री जी( कुलपति गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर )डॉक्टर राधिका नागरथ (वरिष्ठ पत्रकार) डॉ अरुण कुमार पाठक रहे भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज से शिवानी रही दूसरे स्थान पर एंजेल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शाल नीतिया रही तीसरे स्थान पर भी एंजेल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद से दीक्षा नेगी रही कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ हरि गोपाल शास्त्री और संचालन कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान के द्वारा किया गया इस अवसर पर महामना सेवा संस्थान के महामंत्री डॉक्टर रमेश चंद शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मां सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित चौहान और सभी बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित किया श्री संजय अग्रवाल श्री राजन सिंह बीएचयू प्रशिक्षित रोहित चौहान प्रवीण शर्मा (प्रधानाचार्य) डॉ पदम प्रकाश सूवेदी (अध्यक्ष महामना संस्थान) आदि ने महामना के जीवन पर प्रकाश डाला प्रतियोगिता में तनु तिवारी, शालिनी, पलक ,तनीषा यादव, प्रिया बिष्ट , हर्ष सैनी ,सूर्यांश सैनी शाहिद, हिमांशी, वृंदा कीर्तिपाल, रिया राज ,माही ,वर्णिका आदित्य सैनी दिव्या आदि ने प्रतिभाग किया

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..