देहरादून: दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए छात्र की टौंस नदी में डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय हिमांशु निवासी सेदनकलां, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। झाझरा पुलिस चौकी के इंचार्ज संदीप पंवार ने बताया कि बुधवार शाम को तुलाज इंस्टीट्यूट के पीछे डब्ल्यूएचओ कालोनी से गुजर रही टौंस नदी में एक छात्र के डूबने की सूचना मिली।




