Download Our App

चंपावत में निर्माणाधीन मकान गिरने से दो मजदूर दवे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंपावत जिले में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक निर्माणाधीन मकान गिर गया जिसमे दो मजदूर दब कर घायल हो गए। देर रात थाना टनकपुर द्वारा एस.डी.आर.एफ. टीम को सूचित किया गया कि पीलीभीत रोड पर एक मकान गिर गया है।जिससे उसमें काम कर रहे दो लोग दब गए हैं।जानकारी प्राप्त होते ही एस.डी.आर.एफ.की टीम त्वरित रेस्क्यू हेतु मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक मकान की शटरिंग ढहने से सारा कंक्रीट व सरिया नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था। जबकि अन्य मजदूर अभी घटनास्थल पर ही था। एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। देर रात्रि कड़ी मशक्कत के बाद लेंटर के नीचे दबे मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके उपरांत घायल व्यक्ति सोभित पुत्र शेर सिंह खटीमा वार्ड न.13 का प्राथमिक उपचार करने के बाद एस.डी.आर.एफ.टीम द्वारा रोप स्ट्रैचर की सहायता से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से खटीमा चिकित्सालय पहुंचाया। एस.डी.आर.एफ. की टीम के हेड जितेंद्र गिरि ने बताया कि उन्हें खटीमा में एक निर्माणाधीन भवन के लेंटर गिरने के कारण उसमें दो मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी। जिस पर वह तत्काल अपनी टीम के साथ खटीमा में घटनास्थल पर पहुंचे। एक मजदूर को तत्काल निकाला जा चुका था। दूसरा मजदूर जो मलबे में फंसा था उसके ऊपर काफी मलबा गिरा हुआ था और सीमेंट भी जमने लगा था। इस कारण काफी सावधानी से प्लाई और सरिया को काटकर लगभग 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया है। मजदूर का उप जिला चिकित्सालय खटीमा में इलाज चल रहा है और मजदूर स्वस्थ है।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..