Download Our App

युवराजदत्त महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

.युवराजदत्त महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस का हुआ आयोजन
▪️कोविड प्रोटोकाल एवं आदर्श चुनाव संहिता का पालन करते हुए किया गया आयोजन।
मो. तलहा हसन खान।
लखीमपुर खीरी। उ0प्र0 शासन एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ. हेमन्त पाल के दिशा निर्देशन में सोमवार को महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन कोविड प्रोटोकाल एवं आदर्श चुनाव संहिता का पालन करते हुए किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश : अतीत एवं वर्तमान विषय पर ऑनलाइन क्विज एवं इसी क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव, उत्तर प्रदेश के उत्सव / मेलों का चित्रण एवं उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत का चित्रण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का संयोजन डॉ. नूतन सिंह ने किया तथा डॉ. ज्योति पंत, डॉ. सुभाष चन्द्रा व श्री मोहम्मद आमिर ने सदस्य के रूप में सक्रिय योगदान दिया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विजेता छात्र-छात्राओं को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डॉ. डी.एन. मालपानी, श्री विजय प्रताप सिंह, श्री सतेन्द्र पाल सिंह रहे । पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूफियान सिद्दीकी, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से समरा मंसूर एवं साजिद अली एवं तृतीय स्थान पर खुशी गुप्ता रहीं तथा सांत्वना पुरूस्कार प्रिया शुक्ला को प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..