
मौसम विज्ञान के मुताबिक 13 नवंबर को राज्य के पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फबारी हो सकती है।बदरीनाथ ,केदारनाथ, यमुनोत्री ,गंगोत्री के साथ ही औली व गौरसों बुग्याल में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ की ऊंची चोटियां बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं हालांकि औली में अभी हल्की बर्फबारी हुई है लेकिन नवंबर माह में ही बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदें जगी हैं। वही पहाड़ में बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा होने की संभावना जताई गई है।




