
.
चौखम्बा संस्था द्वारा कोरोना महामारी के प्रति टीकाकरण और जागरूकता अभियान कार्यकर्मो का आयोजन!
15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के बीच हरिद्वार छेत्र मे चौखम्बा संस्था द्वारा सेवा टी एच डी सी ऋषिकेश के सहयोग से कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान और टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है! इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सुमन नगर बाहदराबाद मे कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर मे ग्रामवासियो के टीकाकरण के साथ कोरोना के खिलाफ जागरूक भी किया गया! इस शिविर मे लोगो को कोरोना महामारी से बचाव हेतु भारी मात्रा मे मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया!
इस टीकाकरण के मौके पर सुमन नगर टिहरी विस्थापित अध्यक्ष हर्ष मणि जोशी, सेवा टी एच डी सी ऋषिकेश से राकेश कुमार वर्मा, चौखम्बा संस्था से परियोजना निर्देशक़ अलोक डंगवाल, डिम्पी चौधरी, विनोद बिष्ट, खेम सिंह, मोहन, अशोक, राजपाल, अक्षय, गीता, कोमल, आनंद आदि मौजूद थे!
✒️ विनोद बिष्ट✒️




