
शिवालिक नगर फेज 3 स्थित सामुदायिक केंद्र में हिंदू जागरण, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, धर्माचार्यों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदेश चौहान (रानीपुर विधायक) रहे। मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी श्री रवींद्र पुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त राकेश, विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि एवं लोक वक्ता के रूप में ऋचा गोयल ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम संरक्षक संजीव गुप्ता तथा संयोजक सुरेंद्र पाल के संरक्षण एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में हिंदू सनातन संस्कृति, सनातन धर्म की महत्ता तथा समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक आदेश चौहान द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और इसे सामाजिक जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।






