Download Our App

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए बढ़ाया एक घंटे का समय, शाम छ बजे तक होगी वोटिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

.देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान करने के लिए एक घंटे का समय बढ़ा दिया है। अब मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा। साथ ही चुनाव में पांच बूथ केवल दिव्यांगों के लिए भी बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए यहां अलग से दिव्यांग स्टाफ मौजूद रहेगा, जो दिव्यांगों की वोट डलवाने में मदद करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया उत्तराखंड में 66 हजार 700 वालंटियर्स दिव्यांग मतदाताओं की मदद करेंगे। साथ ही उत्तराखंड में 100 महिला बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें पूरा महिला स्टाफ रहेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनावों में 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग या महिलाएं अगर पोलिंग बूथ पर वोट डालने नहीं आ पा रहे हैं तो चुनाव अयोग उनके दरवाजे पर वोट डलवाने के लिए पहुंचेगा। इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उत्तराखंड में 25 मार्च 2022 को सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उत्तराखंड के 70 विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाए जाएंगे, इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। कोविड सेव पोलिंग बूथ का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदान करना होगा।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..