Download Our App

कॉरिडॉर की डी पी आर बनाते समय हरिद्वार की जनता व्यापारी हितों का रखा जाए ध्यान। सुनील सेठी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कॉरिडॉर की डी पी आर बनाते समय हरिद्वार की जनता व्यापारी हितों का रखा जाए ध्यान। सुनील सेठी।। जो भी बने प्लान उसमें व्यपारियो का न हो नुकसान व्यापारियों का हित देखकर ही हो भविष्य की किसी भी प्लांनिग की तैयारियां, श्रद्धालुओ की बेहतर सुविधाओ के साथ साथ बेहतर व्यापार के विकास को भी बने योजना उतराखण्ड के मुख्य सचिव एवं जिलाधिकारी हरिद्वार को लिखा पत्र। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने उतराखण्ड के मुख्य सचिव एवं जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र लिखकर कॉरिडॉर की घोषणा एवं प्लांनिग को लेकर व्यापारिहितो का हरिद्वार की जनता का ध्यान रखने की मांग की। सेठी ने कहा कि हरकी पौड़ी एवं हरिद्वार का जो भी विस्तारीकरण एवं भव्यता के लिए प्लान तैयार हो रहा है जो भी डी पी आर तैयार की जा रही है उसमें व्यपारियो का नुकसान न हो एवं श्रद्धालुओ एवं हरिद्वार की जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जो भी व्यवस्थाएं बनाई जाए उसमें व्यापारी हितों एवं हरिद्वार की जनता के हितों का विशेष ध्यान रखा जाए । जिससे एक अच्छी व्यवस्था श्रद्धालुओ को भी मिले और हरिद्वार के व्यापार को भी चार चांद लगे। सुविधाओ के साथ साथ हरिद्वार के व्यापार को बढ़ाने के लिए भी राज्य सरकारें केंद्र सरकारें भविष्य की योजनाओं को बनाये । जिसमे विकास भी हो व्यापार भी बड़े एवं किसी का नुकसान भी न हो ऐसी योजनाओं को धरातल पर लाया जाए । मुख्य सचिव उतराखण्ड एवं हरिद्वार के जिलाधिकारी महोदय से हम हरिद्वार के समस्त व्यापार्रियों एवं जनता की तरफ से अपील करते है कि भविष्य योजनाओं में विशेषकर जनता के हितों को ध्यान में रखककर ही धरातल पर उतारा जाए। मांग करने वालो में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, खड़खडेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, अध्यक्ष रणवीर शर्मा, सतपाल मलिक,राज वर्मा,उमेश चौधरी, सुरेंद्र आहूजा, मनोज वर्मा, राजेश भाटिया, मनोज ठाकुर, दीपक मेहता, महेश चौधरी,धर्मपाल प्रजापति, विनोद गिरी ,गौरव गौतम, सोनू चौधरी, सुभाष ठक्कर रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..